Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 23, 2024

मौसम अलर्ट तीन दिनों में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा

 तीन दिनों में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा 

पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राज्य में सोमवार को बादल छाए रहने के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली। लेकिन मंगलवार से अधिकतम पारा एक बार फिर से चढ़ेगा।



मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने के आसार हैं। दक्षिण बिहार और राज्य


के उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों में 24 से 26 अप्रैल के बीच हॉट-डे (उष्ण दिवस) और हीट-वेव (लू) चलने के आसार हैं। रडार और उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण के अनुसार रविवार देर शाम से उत्तर-पछुआ हवा में दक्षिण-पछुआ हवा का मिश्रण होने से अरब सागर से नमी का प्रवाह हो रहा है। इससे सूबे के अधिकतर शहरों में सोमवार को बादल छाए रहे। 

राजधानी सहित प्रदेश के 25 शहरों का अधिकतम पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। वहीं 6 शहरों का अधिकतम तापमान चढ़ा है। पटना के अलावा 16 अन्य शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट जबकि 14 में वृद्धि दर्ज की गई।



मौसम अलर्ट तीन दिनों में 4 डिग्री चढ़ेगा पारा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link