370 नियोजित शिक्षकों की जायेगी नौकरी
पटना। राज्य में तकरीबन 370 नियोजित शिक्षकों की नौकरी जायेगी। दूसरी बार भी शिक्षा विभाग की जांच कमेटी के समक्ष हाजिर नहीं होने की वजह से इनकी नौकरी जाने वाली है। इससे संबंधित आदेश जल्दी ही जारी होने के आसार हैं।
राज्यकर्मी बनने के लिए नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा हुई बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सक्षमता परीक्षा ली गयी थी। उसमें बैठने वाले नियोजित शिक्षकों में से 1,151 नियोजित शिक्षक बीटीईटी, सीटीईटी, एसटीईटी के रौल नंबर के अनुसार डुप्लिकेट के रूप में चिन्हित किये गये थे। उसके बाद शिक्षा विभाग ने ऐसे नियोजित शिक्षकों का भौतिक सत्यापन कराने का फैसला किया। इसके लिए बजाप्ता कमेटी बनायी गयी। फिर, भौतिक सत्यापन का शिड्यूल बना। शिड्यूल के हिसाब से डुप्लिकेट के रूप में चिन्हित ऐसे सभी 1,151 नियोजित शिक्षक भौतिक सत्यापन के लिए शिक्षा विभाग के डॉ. मदन मोहन झा स्मृति सभागार में तलब किये गये। शिड्यूल के तहत भौतिक सत्यापन का कार्य सात मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चला। उसमें संदेह के दायरे में आने वाले दर्जन भर से अधिक नियोजित शिक्षकों के डॉक्यूमेंट भी जब्त किये गये।
1,151 नियोजित शिक्षकों में 420 नियोजित शिक्षक ऐसे निकले, जो भौतिक सत्यापन के लिए जांच कमेटी के समक्ष हाजिर ही नहीं हुए। इससे ऐसे शिक्षक पूरी तरह शक के घेरे में आ गये। लेकिन, भौतिक सत्यापन में गैरहाजिर 420 नियोजित शिक्षकों पर काररवाई के पहले शिक्षा विभाग ने उन्हें एक और मौका देने का निर्णय लिया।
.jpeg)
