Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 23, 2024

Primary ka master Bihar: शिक्षिका की शिकायत पर प्राचार्य को ले गई पुलिस

 भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर शिक्षिका द्वारा सोमवार को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की शिकायत की गई। पुलिस स्कूल पहुंची और एचएम को पकड़कर थाने ले आई।



दरअसल, शिक्षिका व एचएम के बीच हो रही बहस को सुन ग्रामीणों ने डायल 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो शिक्षिका ने एचएम पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया। पुलिस एचएम को थाने लाकर पूछताछ की। लेकिन, बाद में शिक्षिका द्वारा शिकायत वापस लेने पर पुलिस ने उन्हें थाने से छोड़ दिया। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने उक्त बातों की पुष्टि की और कहा कि एचएम को सलाह देकर छोड़ा गया है।

शिक्षिका ने कहा कि कक्षा में बच्चे नहीं थे। वह दूसरी शिक्षिकाओं से बात कर रही थीं। यह देख एचएम अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें डांटने लगे। इसको लेकर मैंने पुलिस में शिकायत की थी। बाद में बदनामी होने की वजह से मैंने शिकायत वापस ले लिया। इधर, प्रधानाध्यापक ने शिक्षिका द्वारा लगाए गए आरोप को झूठा बताया और कहा कि मैंने तो बस पठन-पाठन के संचालन के लिए शिक्षिका को क्लास रूम में जाने के लिए निर्देशित किया था। @pky

Primary ka master Bihar: शिक्षिका की शिकायत पर प्राचार्य को ले गई पुलिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link