माध्यमिक शिक्षा ने सात स्कूलों को किया संबद्ध सीवान. माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के आलोक में वर्ग नौवीं में दूसरे पंचायत के विद्यालय में नामांकन के लिए विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुमति जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा दी गई है. शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दरौली प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय कन्हौली को द्रोणाचार्य उच्च विद्यालय दोन से संबद्ध किया गया है.
वहीं गुठनी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय भठही को हरिराम उच्च विद्यालय मैरवा, हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जुड़कन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलोनेपुर उर्दू व उत्क्रमित मध्य विद्यालय छपिया बुजुर्ग को सदर प्रखंड अंतर्गत गया दास उच्च विद्यालय रसीदचक मठिया, रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय पंजवार को किसान मजदूर उच्च विद्यालय टारी तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमहरा को उच्च विद्यालय निखती कला से संबद्ध किया गया है.
.jpg)
