सुबह आठ से दस बजे तक स्कूल में फिर 12 बजे तक संकुल में ड्यूटी करेंगे प्रधानाध्यापक
शिक्षा विभाग के अवकाश तालिका के अनुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में बीते 15 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश है। लेकिन वस्तुस्थिति यह है कि ग्रीष्मावकाश के नाम पर न केवल अन्य छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है बल्कि शिक्षकों के लिए प्रतिदिन की उपस्थिति अनिवार्य कर दिया गया है।
विभाग के आदेश के आलोक में 15 अप्रैल से सभी स्कूलों में वर्ग 3 से उपर के पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षा संचालित की जा रही है। विशेष कक्षा का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक है। इधर, जिले के प्राइमरी, मिडिल व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश पर 2 घंटे की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। अब प्रधानाध्यापकों को संकुल विद्यालय में प्रतिदिन 11 बजे जाना है और 12 बजे तक विभाग की ओर से आयोजित वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग में भाग लेना है।
.jpg)
