Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 23, 2024

बिजली विभाग के जेई और टीचर पत्नी के पास मिली पौने तीन करोड़ की आय अधिक संपत्ति, मुकदमा दर्ज

 बिजली विभाग के जेई और टीचर पत्नी के पास मिली पौने तीन करोड़ की आय अधिक संपत्ति, मुकदमा दर्ज  


यूपी के प्रयागराज जिले में बिजली विभाग के जेई और टीचर पत्नी के पास पौने तीन करोड़ की आय अधिक संपत्ति मिली है। प्रयागराज के सर्तकता अचिकान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज हुआ बिजली विभाग के अवर अभियंता फूल सिंह और उनकी सहायक अध्यापिका पत्नी आथा सिंह के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पौने तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति मिलने के बाद प्रयागराज के सर्तकता अधिष्ठान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज हुआ है। विजिलेंस थाने में तैनात निरीक्षक कैलाश पति सिंह ने बिजली विभाग के अवर अभियंता फूल सिंह और उनकी प्राथमिक विद्यालय फूलपुर नगर में सहायक अध्यापिका पत्नी आशा सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है।



तहरीर दी है कि 31 जनवरी 2023 को अवर अभियंता विद्युत मीटर बमरौली के पद पर तैनात फूल सिंह और उनकी सहायक अध्यापिका पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की गई। इस पर खुली जांच हुई। इसकी रिपोर्ट आख्या एक फरवरी 2024 को शासन को भेजी गई। जांच में पाया गया है कि फूल सिंह और उनकी पत्नी आशा सिंह की निर्धारित अवधि में कुल आय 1, 74, 82, 449 रुपये है। इसके सापेक्ष इनके द्वारा अर्जित की गई परिसंपत्ति एवं व्यय 4, 49, 41, 395 रुपये है।

प्रारंभिक जांच में आय के सापेक्ष अनानुपातिक परिसंपत्ति एवं व्यय 2, 74,58, 946 रुपये अधिक पाया पाया गया। जो आय से अनानुपातिक परिसंपत्ति 157.06 अर्थात 157 प्रतिशत अधिक है। आप से अधिक संपत्ति अर्जित करने के संबंध में अवर अभियंता एवं उनकी पत्नी को स्पष्टीकरण देने का मौका दिया गया था लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। प्रथम दृष्टया आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाए जाने पर केस दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी अवर अभियंता मूल रूप से कौशांबी जनपद के रहने वाले हैं। इन दिनों उनकी तैनाती तेलियरगंज उपकेंद्र पर है।




बिजली विभाग के जेई और टीचर पत्नी के पास मिली पौने तीन करोड़ की आय अधिक संपत्ति, मुकदमा दर्ज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link