Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 23, 2024

Bihar news: विद्यालय जांच में गए बीपीएम के साथ मारपीट

 धरहरा प्रखंड के राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय घटवारी में सोमवार को जांच करने पहुंचे ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ मारपीट हुई। मारपीट में बीपीएम दीपक कुमार की आंख और चेहरे पर भी चोट लगी है। बताया जाता है कि बीपीएम दीपक कुमार सोमवार की सुबह आठ बजे राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय घटवारी जांच के लिए पहुंचे थे। जहां संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार के साथ किसी बात को लेकर उनकी नोंक-झोंक शुरू हो गई। बात बढ़ते-बढ़ते हाथापाई की नौबत आ गई, जिसमें बीपीएम को काफी चोटें लगी हैं। हालांकि इस संबंध में बीपीएम दीपक कुमार ने कुछ भी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। वहीं सूत्रों की माने तो संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक के विलंब से आने पर बीपीएम एवं संबंधित प्रधानाध्यापक के बीच मैनेज किए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद हाथापाई में बीपीएम को चोट लगी।



बीपीएम के साथ मारपीट नहीं


राजकीय बुनियादी मध्य विद्यालय घटवारी के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधांशु कुमार ने कहा कि बीपीएम के साथ कोई मारपीट की घटना नहीं हुई है। संबंधित विद्यालय आने से पूर्व ही रास्ते में कहीं उनको चोटे आई थी। दवा लेने के नाम पर उन्होंने कुछ पैसे की मांग भी किया था। पैसा नहीं दिए जाने पर आरोप लगाकर फंसाया जा रहा है।


मामले की जांच की जा रही


जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मो. फारूक रहमान ने कहा कि बीपीएम के साथ मारपीट की घटना बहुत ही गलत है। मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पदाधिकारी के द्वारा जांच में आने पर संबंधित पदाधिकारी का विद्यालय के प्रधानाध्यापक जांच में सहयोग करें ना कि उनके साथ अभद्रता से पेश आए।

Bihar news: विद्यालय जांच में गए बीपीएम के साथ मारपीट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link