Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 23, 2024

शिक्षकों का गर्मी की छुट्टियों में परस्पर तबादले की तैयारी

 लखनऊ। एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादले का इंतजार कर रहे परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियों में तबादला पूरा कराने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को देखते हुए फिलहाल इसकी आवश्यक औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं दूसरी बार तबादला पाने वाले शिक्षकों की पेरिंग (जोड़ा बनाने)


 की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।



परस्पर तबादले को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष निर्भय सिंह ने शनिवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सचिव ने आश्वस्त किया है कि गर्मी की छुट्टियों में उनका तबादला पूरा कराया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही दोबारा तबादला चाहने वाले और रजिस्ट्रेशन करा चुके शिक्षकों की पेयरिंग के लिए


वेबसाइट खोली जाएगी।


क्योंकि वह सुप्रीम कोर्ट से वाद जीते हैं। इसी क्रम में जिले के अंदर तबादला पाए और कार्यमुक्त न होने वाले शिक्षकों के बारे में भी सभी बीएसए से जानकारी मांगी गई है। इस बारे में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कहा कि चुनाव आचार संहिता हटने के बाद तबादले से जुड़ी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां होती हैं।

शिक्षकों का गर्मी की छुट्टियों में परस्पर तबादले की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link