Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 23, 2024

Primary ka master Bihar: प्रधानाध्यापक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, स्पष्टीकरण

 संवाद सहयोगी, जागरण टेटिया वंवर (मुंगेर) : टेटिया बंबर प्रखंड के नोनाजी पंचायत स्थित प्रावि बंदरकोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें विद्यालय में कार्यरत एक रसोइया के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाया गया है। सोमवार को यह वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास भी पहुंच गया है। बताया जाता है कि इस तरह की गतिविधि लंबे समय से विद्यालय में चल रही थी, जिसकी भनक स्थानीय ग्रामीणों को भी लग गई थी।



स्थानीय ग्रामीण भी प्रभारी प्रधानाध्यापक की इस हरकत से खफा चल रहे थे, परंतु कोई सबूत नहीं मिलने के कारण ग्रामीण कुछ भी कहने से परहेज कर रहे थे। इस बीच किसी ने रसोइघर में रसोइया के साथ अनैतिक कार्य करते प्रभारी प्रधानाध्यापक का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इधर यह वीडियो प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी टेटिया बंबर के पास भी पहुंच गया। ऐसे में विभाग की छवि धूमिल होने से बचाने के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भोगेंद्र कामती ने सोमवार को ही प्रभारी प्रधानाध्यापक के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया व तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण समर्पित करने का आदेश जारी कर दिया है।


वहीं बीईओ ने यह भी कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर शिक्षक को बर्खास्त कर दिया जाएगा। इधर प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने कहा कि उनपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। जो वीडियो वायरल हुआ है वह बहुत पुराना है। रसोइया अनीता देवी को पुस्तक का बंडल तोड़ने कहे थे। उससे बंडल नहीं टूटा तो हम वहां जाकर पुस्तक का बंडल तोड़ रहे थे। @pky

Primary ka master Bihar: प्रधानाध्यापक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link