चुनाव ड्यूटी करने से मना करने पर टीचर की गिरफ्तारी के आदेश
अहमदाबाद, 2 अप्रैल। (ईएमएस)। गुजरात के अहमदाबाद में एक शिक्षिका को चुनाव ड्यूटी करने
से मना करने पर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिये गये हैं। अहमदाबाद के चेनपुर प्राथमिक विद्यालय
में हीनल प्रजापति शिक्षिका के तौर पर कार्यरत है। हीनल प्रजापति को अरेस्ट करने पुलिस विद्यालय
पहुंची। तब शिक्षिका ने चुनाव कार्य में नहीं जुड़ पाने की वजह बताई इसके बावजूद उन्हे बीएलओ
का काम सौंपा गया है। शिक्षिका ने कहा कि घर पर सास-ससुर बीमार हैं। बच्चा छोटा है जिसकी
बजह से मैंने घाटलोडिया विधानसभा में बीएलओ का कार्य नहीं देकर करीब में बीएलओ का काम
देने की मांग की। चुनाव कार्य में नहीं जुड़ पाने की वजह बताने के बाद भी पुलिस अरेस्ट करने
पहुंची है। शिक्षिका को अरेस्ट करने पहुंची पुलिस को लेकर शिक्षक संघों की तरफ से विरोध दर्ज
किया गया है। संघ ने कहा है कि चुनाव अधिकारी अरेस्ट करने जैसे आदेश देने वाले अधिकारियों
पर ध्यान दें। बड़ी संख्या में शिक्षक चुनाव का कार्य करते हैं। शिक्षिका ने उपस्थित नहीं की वजह
बताई इसके बावजूद उनके खिलाफ अरेस्ट करने जैसी कार्रवाई का आदेश देना ठीक नहीं है। संघ ने
मांग की है कि महिला शिक्षकों को घर के पास ड्यूटी दी जाये। शिक्षिका को अरेस्ट करने का आदेश
दिये जाने पर डिप्टी कलेक्टर उमंग पटेल ने कहा कि चेनपूर स्थित विद्यालय की शिक्षिका को बीएलओ
की जिमेदारी सौंपी गयी थी। शिक्षिका ने लिखित में बीएलओ का काम नहीं देने को कहा था। उन्हें
नोटिस जारी कर स्पष्टता देने को कहा गया था। फिर भी उपस्थित नहीं रहने पर शिक्षिका को उपस्थित
करने के लिए वॉरंट जारी किया गया था। डिप्टी कलेक्टर उमंग पटेल ने कहा कि हमने शिक्षिका
की बात सुनी है उनके जवाब से सतुष्ट होने पर दूसरी जगह ड्यूटी सौंपने को कहा गया है।

