Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 27, 2024

अब स्कूलों का निरीक्षण नहीं करेंगे टोला सेवक

 अब स्कूलों का निरीक्षण नहीं करेंगे टोला सेवक 

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : तालिमी मरकज व टोला सेक्कों को निरीक्षण कार्य से अलग किया गया है। ये अब विद्यालयों का निरीक्षण नहीं करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रखंड स्तरीय निरीक्षण फार्मेट जारी किया है। फार्मेट के अनुसार दो पालियों में निरीक्षण होना है। शिक्षा विभाग ने तालिमी मरकज व टोला सेक्कों को निरीक्षण कार्य में लगाया था। 



ये प्रतिदिन विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपते हैं। इसके आधार पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होती है। दूसरी ओर टोल सेक्कों से स्कूलों का निरीक्षण कराए जाने की काफी आलोचना हुई है, क्योंकि उनकी योग्यता काफी कम होती है। शिक्षकों ने बताया कि आठवीं व 10वीं पास लोग स्कूलों का निरीक्षण करते हैं।

अब स्कूलों का निरीक्षण नहीं करेंगे टोला सेवक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link