Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 27, 2024

डिप्लोमा पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों की हो रही तलाश

 डिप्लोमा पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों की हो रही तलाश 

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। डिप्लोमा सर्टिफिकेट पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों की खोज हो रही है। जिले में करीब 350 कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त हुए हैं। इसमें से अब तक 30 कंप्यूटर शिक्षकों का प्रमाणपत्र नहीं मिला है।



डीईओ ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित किया है। इन सभी कंप्यूटर शिक्षकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम प्रमाण पत्रा जमा करने के लिए दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की खोज शुरू की गई है और इनके प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है। कोर्ट का आदेश है कि केवल बीटेक की डिग्री पर ही कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति मान्य है। कुछ जिलों में डिप्लोमा पर नियुक्ति का मामला सामने आया है। इसके बाद कोर्ट में मामला गया।


हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को कंप्यूटर शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच का आदेश दिया है। डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि जिन शिक्षकों ने प्रमाण पत्र नहीं दिया है, उनके खिलाफ निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद अनुशासनिक और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

डिप्लोमा पर नियुक्त कंप्यूटर शिक्षकों की हो रही तलाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link