शंभूगंज, एक संवाददाता । प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लालमणिचक में ड्यूटी के दौरान विद्यालय प्रभारी विमल झा अचानक गश्त खाकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों द्वारा आनन फानन में शिक्षक को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर संदीप भारती द्वारा इलाज किया गया। डाक्टर ने खतरे से बाहर बताया है।
कहा कि लूज मोशन की शिकायत के साथ - साथ फीवर सहित खतरनाक लू का चपेट बताया। विद्यालय प्रभारी शिक्षक विमल झा ने बताया कि रोज की तरह शनिवार को विद्यालय पहुंचे। प्रार्थना के कुछ देर बाद अचानक सिर में चक्कर आना शुरू हो गया, जमीन पर गिरकर जख्मी हो गए।
बताया कि उल्टी दस्त के साथ बुखार ने झकझोर दिया। अस्पताल प्रभारी डाक्टर अजय शर्मा ने बताया कि गर्मी में बीपी बढ़ने के कारण इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने बीपी का नियमित दवा खाने के अलावा अधिक पानी पीने एवं धूप से बचने की सलाह दी। चर्चा है कि भीषण गर्मी में सरकारी विद्यालय खुल गए। जबकि प्राइवेट स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो रही है।

