Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 27, 2024

Primary ka master Bihar: विद्यालय में प्रार्थना के दौरान बेहोश हुए बच्चे

 बेलागंज, एक संवाददाता। प्रखंड के पथरा मिडिल स्कूल में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई। जब प्रार्थना के दौरान दो बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।


घटना के बाद शिक्षकों ने आनन- फानन में बेहोश छात्रों का प्राथमिक उपचार गांव के प्रैक्टिसनर से करवाने के बाद गहन चिकित्सा के लिए बेलागंज सीएचसी पहुंचाया। जहां अच्छी ट्रीटमेंट के बाद दोनों छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जाती है।



स्कूल के शिक्षक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रार्थना के समय अचानक कक्षा पांच के छात्र संजीव कुमार बेहोश होकर गिर गया। इसी बीच एक अन्य छात्र राकेश कुमार भी चक्कर खाकर गिर गया। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया

कि डॉक्टर के अनुसार भीषण गर्मी के प्रभाव से बच्चे बेहोश हुए हैं। फिलहाल दोनों बच्चों की स्थिति सामान्य है।

Primary ka master Bihar: विद्यालय में प्रार्थना के दौरान बेहोश हुए बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link