चुनाव कर्मी शिक्षक की इलाज के क्रम में हुई मौत
हरसिद्धि, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कनछेदवा पंचायत के कनछेदवा गांव निवासी 55 वर्षीय शिक्षक युगल किशोर हाजरा की मौत शनिवार को चुनाव ड्यूटी के क्रम में हो गई। मृतक शिक्षक युगल किशोर हाजरा
लोकसभा चुनाव के लिए नागदाहा पंचायत के बूथ संख्या 85 पर मतदान कर्मी के रूप में तैनात थे। शिक्षक मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीन को लेकर बज्र गृह एम एस कॉलेज पहुंचे और उसके थोड़ी देर बाद ही उनको अधिक पसीना होने लगा, उसके बाद माथे और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसको लेकर उनके सहयोगी दल शिक्षकों ने सदर अस्पताल मोतिहारी इलाज के लिए ले गए, जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। 26 मई की सुबह इलाज के क्रम में मुज्जफरपुर में ही उनकी मौत हो गई

