Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, May 27, 2024

बीत गया शिक्षासत्र, 34 हजार बच्चों को नहीं मिल सके यूनिफॉर्म के रुपये

 प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी और



मिडिल स्कूलों में पढ़ने वाले 34,498 बच्चों को शिक्षासत्र बीतने के बाद भी यूनीफॉर्म, जूता-मोजा और स्कूल बैग के लिए रुपये नहीं मिले हैं। विभागीय अधिकारी पिछले वर्ष के बच्चों को भूल गए हैं। अब नए शिक्षासत्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों के खाते में धनराशि भेजने के लिए डाटा मांगा है।


वर्ष 2023-24 में जिले के प्राइमरी, मिडिल, मदरसा, सहायता प्राप्त और राजकीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले


बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के तहत यूनिफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग और जूता-मोजा स्कूलों में वितरित किया जाता था। जिले में नामांकित 2,36,253 बच्चों का डाटा भेजकर 1200-1200 सौ रुपये भेजने की मांग की गई।


इसमें अधिकांश बच्चों के


अभिभावकों के खाता नंबर और आधार नंबर में अंतर आने के कारण भुगतान नहीं किया जा रहा है। इधर, बेसिक शिक्षा विभाग के शीर्ष अफसरों ने विभाग को पत्र जारी कर नए सत्र में दाखिला लेने वाले बच्चों का डाटा 20 मई तक मुहैया कराने को कहा है। तीन चरण में


वर्ष 2023-24 में जिले के 34,498 बच्चों को यूनीफॉर्म के लिए धनराशि नहीं मिली है। शासन में बात चल रही है, अभी मिलने की

संभावना है। प्रदीप कुमार, डीसी, बीएसए कार्यालय


2,01,755 बच्चों के खाते में धनराशि आ गई, मगर 34,498 बच्चों के खाते में अभी तक धनराशि नहीं आई है। आश्चर्य की बात यह है कि विभागीय अफसरों ने एक अप्रैल से नई कक्षाओं में दाखिला लेने वाले बच्चों का डाटा मांगा जा रहा है।



हर साल ऐसे ही होती है तैयारी, ध्वस्त हो जाती है व्यवस्था


बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर हर साल कुछ ऐसा ही करते हैं। तैयारी तो वह मई से ही करना प्रारंभ कर देते हैं, मगर ठंडी प्रारंभ होने पर भी बच्चों को धनराशि मुहैया कराने में फेल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही इस वर्ष भी देखने को मिल रहा है, फिलहाल अब देखना है कि इन बच्चों के खाते में धनराशि कब आती है।

बीत गया शिक्षासत्र, 34 हजार बच्चों को नहीं मिल सके यूनिफॉर्म के रुपये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link