Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 21, 2024

Primary ka master Bihar: 6 से 6.10 के बीच शिक्षकों की उपस्थिति की खींची जाएगी तस्वीर

 मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छह बजे से 6.10 बजे के बीच शिक्षकों की उपस्थिति की फोटो खींची जाएगी। जिस स्कूल की फोटो नहीं आएगी, वहां के सभी शिक्षकों को अनुपस्थित मानते हुए वेतन कटौती की जाएगी। यह आदेश मंगलवार को डीईओ ने सभी


बीईओ व एचएम को जारी किया है। डीईओ ने कहा है कि 16 मई से सुबह में विद्यालय संचालन का निर्देश दिया गया है। सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूर्वाह्न 6 बजे से मध्याह्न 12 बजे तक निर्धारित



 है। इस दौरान 10 बजे से 10:30 बजे पूर्वाह्न के बीच बच्चों को मध्याह्न भोजन अवकाश दिया जाएगा। 12 बजे तक शैक्षणिक कार्य समाप्त होने के बाद शिक्षक मिशन दक्ष की तर्ज पर विशेष कक्षाओं का संचालन करेंगे। शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय से 1:30 बजे प्रस्थान करेंगे। यह व्यवस्था 30 जून तक प्रभावी रहेगी।

Primary ka master Bihar: 6 से 6.10 के बीच शिक्षकों की उपस्थिति की खींची जाएगी तस्वीर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link