Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 21, 2024

Primary ka master Bihar: निरीक्षण में गप्प लड़ाते मिले शिक्षक, शोकॉज

 ■ डीईओ ने चार प्रखंडों में 7 स्कूलों का किया निरीक्षण

 ■ अनियमितता को लेकर एचएम से होगा शोकॉज


सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार साहु ने गुरुवार की सुबह चार प्रखंडों के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईस्कूल सुप्पी में प्रातःकालीन स्कूल संचालन के दौरान कक्षा में बच्चों को पढ़ाने के बजाए सभी शिक्षकों को एक जगह बैठकर गप्प लड़ाते पाया।


उन्होंने बताया कि मात्र दो कक्ष में वर्ग संचालन हो रहा था। नौवी व दसवीं



कक्षा में बच्चों की संख्या भी कम थी। वहीं 12 वीं कक्षा में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था। स्कूल परिसर में गंदगी का अंबार था। डीईओ ने बताया कि मामले में हेडमास्टर से शो कॉज कर कार्रवाई की जाएगी।


डीईओ ने बताया कि इसी तरह रीगा के मिडिल स्कूल कुशमारी में बार-बार निर्देश के बावजूद एक रुम में पड़े


कचरा को साफ नहीं कराया गया। समुचित रखरखाव का अभाव पाया गया। हेडमास्टर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


उधर, डुमरा के मिडिल स्कूल खैरवा, सुप्पी के मिडिल स्कूल नरकटिया, हाई स्कूल घरवाड़ा, मिडिल स्कूल घरवाड़ा व बैरगनिया के मिडिल स्कूल मशहा नरोतम का डीईओ ने औचक निरीक्षण कर स्कूल संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ सहायक रामभज्जु कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग भी थे।

Primary ka master Bihar: निरीक्षण में गप्प लड़ाते मिले शिक्षक, शोकॉज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link