Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 21, 2024

Primary ka master Bihar: गर्मी से परेशान रहे बच्चे व शिक्षक

 हसनपुर, एसं। प्रखंड के सभी प्राथमिक मध्य व उच्च माध्यमिक सह इंटर कॉलेज में गुरुवार को प्रातः 6 बजे से विद्यालय चलाया गया। सुबह 6 बजते ही सभी शिक्षक हेड मास्टर विद्यालय पहुंच अपनी उपस्थित दर्ज करवाते हुए स्कूल की फोटोग्राफी कर प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करवाया।


इस दौरान स्कूल के बच्चे विलंब से पहुंचते हुए देखे गए। हालांकि इसके पहले शिक्षा विभाग द्वारा निर्देश दिया गया था जिसका पालन करते हुए शिक्षक विद्यालय पहुंचते रहे।

जिनमें काफी समस्या देखने को मिली। समय पर स्कूल पहुंचने में हर शिक्षक अपने-अपने साधन के अलावा अन्य साधन से स्कूल पहुंचते दिखे गए। वहीं 12 बजे के बाद मिशन दक्ष की कक्षाएं भी संचालित हुईं। जिसमें कमजोर बच्चों का पठन-पाठन भी हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया



गर्मी होती गई जिससे बच्चे व शिक्षक परेशान रहें। बता दें कि प्रखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालयों, उच्च विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवधि में मिशन दक्ष का ही पठन-पाठन हो रहा था। वहीं गुरुवार से सभी विद्यालयों में सभी वर्ग के बच्चे शामिल होकर पठन-पाठन किये।


चिलचिलाती धूप से स्कूली बच्चे रहे परेशान

चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने गुरुवार को लोगों का तो जीना ही मुहाल कर दिया। धूप की तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही थी। गुरुवार को इस तपती हुई धूप में सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को छुट्टी के समय हुआ। बच्चे स्कूल से घर लौटने के क्रम में पूरी तरह पसीने से भींग चुके थे।

Primary ka master Bihar: गर्मी से परेशान रहे बच्चे व शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link