Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 21, 2024

Primary ka master: 17 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

 गढ़मुक्तेश्वर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार 19 से गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ हो गई हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को गृहकार्य दिया जाएगा। शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन भी पढ़ाएंगे। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश जारी किया है।



बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सभी परिषदीय स्कूलों में एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र शुरू हो गया था। नामांकन की प्रक्रिया अब भी चल रही है। इस साल 18 मई के बाद ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू किए जाने के आदेश जारी किए गए, जो 17 जून तक चलेगा। क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कड़ी धूप में आने-जाने में परेशानी हो रही है, साथ ही बीमार होने का अंदेशा भी बना हुआ है। लेकिन गर्मी की छुट्टी होने से बच्चों की परेशानी अब दूर हो जाएगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने से पहले बच्चों को शिक्षकों ने उन्हें घर पर करने के लिए गृह कार्य दिया। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि बच्चों को होमवर्क दे दिया गया है। जिससे बच्चे छुट्टी के दौरान उसे पूरा कर सकें। छुट्टी के बाद गृह कार्य की जांच की जाएगी। इसके साथ ही सभी शिक्षक ऑनलाइन कक्षाओं का भी संचालन करेंगे, ताकि छात्र पढ़ाई से जुड़े रहे।

Primary ka master: 17 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link