Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 21, 2024

Primary ka master Bihar: सरकारी स्कूलों के 532 शिक्षकों का वेतन कटा

 पटना। राज्य में सरकारी स्कूलों के 532 शिक्षकों का वेतन कटा है। ये सभी शिक्षक विशेष कक्षाओं से

मंगलवार को गायब पाये गये थे। उसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के मॉनीटरिंग सेल ने गुरुवार को जारी की है। संबंधित शिक्षकों का मंगलवार का वेतन काटा गया है। इनमें अररिया के 16, अरवल के दो, औरंगाबाद के 17, बांका के 13, बेगूसराय के पांच, भागलपुर के 17, भोजपुर के 20, बक्सर के 14, दरभंगा के 10, पूर्वी चंपारण के 15, गया के 13, गोपालगंज के नौ, जमुई के छह, जहानाबाद के 12, खगड़िया के 11, किशनगंज के सात, कैमूर 20, कटिहार के 12, लखीसराय के दो, मधुबनी के नौ, मुंगेर के पांच, मधेपुरा के 14, मुजफ्फरपुर के 22, नालंदा के 45, नवादा के 15, पटना के 37, पूर्णिया के चार, रोहतास



के 38, सहरसा के 12, समस्तीपुर के 18, शिवहर के चार, शेखपुरा के आठ, सारण के 11, सीतामढ़ी के नौ, सुपौल के 23, सीवान के 16, वैशाली के नौ एवं पश्चिमी चंपारण के 18 शिक्षक हैं। आपको याद दिला दूं कि राज्य के


सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से लेकर 15 मई तक चली गर्मी की छुट्टी में सबेरे आठ से 10 बजे तक दो घंटे की विशेष कक्षाएं चल रही थीं। विशेष कक्षाओं में 1ली से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चे हिस्सा ले रहे थे। हालांकि, विशेष कक्षाओं का फोकस मिशन दक्ष के बच्चों के साथ ही 5वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले छात्र-छात्राओं पर विशेष रूप से था। विशेष कक्षाओं के दौरान प्राइमरी-मिडिल स्कूलों में बच्चों को मेन्यू के हिसाब से मध्याह्न भोजन भी परोसे जा रहे थे।


रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को

राज्य के 38 जिलों के 64 हजार 205

स्कूलों के इंस्पेक्शन कराये गये थे। इन

जिलों के सिर्फ 10 हजार 382 उस दिन

इंस्पेक्शन से बच गये। जिन 64 हजार

205 स्कूलों के इंस्पेक्शन हुए, उनमें

1ली से 12वीं कक्षा की विशेष कक्षाओं

में 31 लाख 60 हजार 991 छात्र-छात्रा

उपस्थित पाये गये थे। उस दिन मिशन

दक्ष की विशेष कक्षाओं में 64 फीसदी

बच्चे उपस्थित पाये गये। 5वीं कक्षा

एवं 8वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में

फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले

छात्र-छात्राओं की विशेष कक्षाओं में

42.32 फीसदी छात्र-छात्राओं की

उपस्थिति थी। इससे इतर 9वीं कक्षा

एवं 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में

फेल या उसमें शामिल नहीं होने वाले

छात्र-छात्राओं की विशेष कक्षाओं में

54.34 फीसदी छात्र-छात्राओं की

उपस्थिति थी।

Primary ka master Bihar: सरकारी स्कूलों के 532 शिक्षकों का वेतन कटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link