रामपुर। मौसम के अनुकूल होने और तापमान में गिरावट को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
नए आदेश के अनुसार, जनपद में आज से कक्षा एक से आठ तक संचालित समस्त परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूल अब प्रात: 08:00 बजे से अपरान्ह 02:00 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रबंधन को अपने स्तर से समय निर्धारण का निर्णय लेने की छूट दी गई है। इससे पहले भीषण गर्मी और हीटवेव के कारण स्कूलों का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया था।
