Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 12, 2026

बाइक से टकराया ट्रक, शिक्षामित्र की मौत

 बाइक से टकराया ट्रक, शिक्षामित्र की मौत

हंडिया। बगहां गांव के सामने हाईवे पर शनिवार सुबह सात बजे बाइक में पीछे से ट्रक टकरा गया। हादसे में शिक्षामित्र की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे उसके पति जख्मी हो गए।





उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।


वाराणसी के थाना मिर्जामुराद के गांव बेनीपुर निवासी रीता देवी (42) परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र थीं। शनिवार को सुबह पति अरविंद पटेल के साथ बाइक से वह शिक्षा निदेशालय प्रयागराज जा रही थीं। बगहां गांव के सामने वाराणसी की तरफ से पीछे से आ रहा ट्रक बाइक से टकरा गया।


अनियंत्रित होकर बाइक सहित दंपती सड़क पर गिर पड़े। सिर में आई गंभीर चोटों के कारण रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक अरविंद भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं, ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया।


मृतका की एक बेटी प्रगति (18) व बेटा आदित्य (15) है। कोतवाल अनूप कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।



बाइक से टकराया ट्रक, शिक्षामित्र की मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link