प्रदेश में होली पर 2, 3 व 4 मार्च को छुट्टी, 28 फरवरी को खुलेंगे दफ्तर
लखनऊ। होली से पहले प्रदेश में 28 फरवरी को कार्यदिवस घोषित किया गया है। राज्य सरकार के दफ्तरों में इसके स्थान पर कर्मचारियों को 3 मार्च का अवकाश दिया जाएगा। यानी होली पर 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश रहेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व से पहले ही 28 फरवरी को सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि किसी भी कर्मचारी को पर्व के दौरान आर्थिक परेशानी का
सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

