Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 22, 2026

20 दिन पहले प्रश्नपत्र खोलने पर केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन पर रिपोर्ट

 आजमगढ़। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान मां शारदा इंटर कॉलेज सिंहपुर सरैया में हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान विषय की जगह इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र खोल दिया गया था। इस मामले में डीआईओएस की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक श्रीनिवास यादव, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक रविंद्र कुमार मिश्र और स्टेटिक मजिस्ट्रेट चंद्रभूषण मिश्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। परीक्षा केंद्र से तीनों को हटा दिया गया है।



संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर ने बताया कि 20 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की


लेकिन परीक्षा होनी थी, इंटरमीडिएट के संस्कृत विषय का प्रश्नपत्र खोल दिया गया, जबकि यह परीक्षा 12 मार्च को द्वितीय पाली में निर्धारित थी। डीआईओएस मनोज कुमार, अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी व संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल के निरीक्षण में इसका पता चला था।


जांच में यह भी पाया गया कि निर्देश पुस्तिका के पृष्ठ 11, पैरा-14 का प्रश्नपत्र खोलते समय अनुपालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई। संवाद


20 दिन पहले प्रश्नपत्र खोलने पर केंद्र व्यवस्थापक समेत तीन पर रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link