Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 22, 2026

केरल : छात्रों के पैसे खा गए प्रधानाध्यापक छह साल कैद

 तिरुवनंतपुरम। केरल में एक अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक और क्लर्क को छह साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। 


अदालत ने दोनों को छात्रों के लिए आई सरकारी निधि में हेरफेर का दोषी भी पाया और उन पर 4.54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह मामला किलिमानूर स्थित सरकारी स्कूल का है। तिरुवनंतपुरम सतर्कता अदालत के न्यायाधीश मनोज ए ने शुक्रवार को स्कूल पूर्व प्रधानाध्यापक के राजन और पूर्व क्लर्क रियाज कलाम को विभिन्न अपराधों के तहत कुल 27 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। हालांकि, सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। एजेंसी


केरल : छात्रों के पैसे खा गए प्रधानाध्यापक छह साल कैद Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link