Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 8, 2026

कूटरचित दस्तावेज से नौकरी पाने वाला शिक्षक गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से नौकरी पाने वाला शिक्षक गिरफ्तार



कूटरचित दस्तावेज से नौकरी पाने वाले शिक्षक को बुधवार को कोइरौना पुलिस ने कटरा बाजार से गिरफ्तार किया है। एक साल पहले शिक्षा विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया था। बीते दो साल में शिक्षा विभाग की ओर से करीब 22 शिक्षकों को फर्जी अभिलेख से नौकरी करने में बर्खास्त किया जा चुका है। डीघ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कलिक मवैया पर नियुक्त सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार निवासी भटौली हरहुआ वाराणसी की एक साल पहले सेवा समाप्त कर दी गई थी। जांच में उसके प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। बीईओ की तहरीर पर उसके खिलाफ कोइरौना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि बुधवार को कोइरौना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कटरा बाजार के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

कूटरचित दस्तावेज से नौकरी पाने वाला शिक्षक गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link