परिषदीय स्कूल के शिक्षकों की ग्रेच्युटी ₹25 लाख हुई
परिषदीय व एडेड प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों की ग्रेच्युटी की राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। अभी तक यह धनराशि 20 लाख रुपये निर्धारित थी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। फिलहाल शिक्षकों को इससे बड़ी राहत मिल गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार परिषदीय व एडेड प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मियों को महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत किए जाने के कारण सेवानिवृत्त ग्रेच्युटी व मृत ग्रेच्युटी में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। ऐसे में अब ग्रेच्युटी 25 लाख रुपये निर्धारित कर दी गई है।
