शिक्षा प्रेरकों को चार अरब का बकाया मानदेय मिलेगा
प्रयागराज। साक्षर भारत मिशन के तहत संविदा पर रखे गए प्रदेशभर के एक लाख शिक्षा प्रेरकों को बकाया मानदेय के रूप में चार अरब से अधिक की धनराशि दी जाएगी। साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषा विभाग के निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 60 जिलों के प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारियों से साक्षरता कार्मिकों का सत्यापन कर विवरण देने के निर्देश दिए हैं।

