Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 11, 2026

शिक्षक ने 5 वर्षीय छात्रा से की दरिंदगी, हालत नाजुक

 पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय के शिक्षक पर पांच वर्षीय मासूम छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।



 जानकारी के अनुसार, कक्षा एक में पढ़ने वाली पांच वर्ष की मासूम बच्ची शुक्रवार को स्कूल से बदहवास हालत में घर लौटी। उसकी हाल देख परिवार वाले सन्न रह गए। बच्ची ने परिजनों को सिलसिलेवार शिक्षक की दरिंदगी के बारे में बताया। परिजनों ने जब देखा कि बच्ची का रक्तस्राव नहीं रुक रहा है, तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई।वे आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के दौरान बच्ची की स्थिति में सुधार न होते देख चिकित्सकों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। रविंद्रनगर थाने की पुलिस टीम ने तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता के बयान के आधार पुलिस आरोप की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने कहा कि पीड़िता का पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। मामले में तरयासुजान थाने को पुलिस को भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। घटना की सत्यता को लेकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

शिक्षक ने 5 वर्षीय छात्रा से की दरिंदगी, हालत नाजुक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link