Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 11, 2026

यूपी में दो करोड़ वोटर के नाम कटे, एसआईआर के बाद आयोग ने अंतिम सूची जारी की

 यूपी में दो करोड़ वोटर के नाम कटे, एसआईआर के बाद आयोग ने अंतिम सूची जारी की

यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) से 2.04 करोड़ मतदाता घटे हैं। पहले मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे। शुक्रवार को जारी अंतिम सूची में 13.39 करोड़ मतदाता रह गए हैं।


यूपी की अंतिम मतदाता सूची में कुल 54.54 फीसदी पुरुष मतदाता और 45.46 महिला वोटर हैं। एसआईआर में महिलाओं के ज्यादा नाम कटे हैं। सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता लखनऊ में घटे हैं, जबकि प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.97 लाख मतदाता घटे हैं।


यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने प्रेसवार्ता में बताया कि अंतिम सूची में 13.24 प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं। चार नवंबर 2025 से गणना चरण 26 दिसंबर 2025 तक चला। इसमें 2.89 करोड़ मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाया गया। छह जनवरी 2026 को 12.55 करोड़ की ड्राफ्ट सूची जारी हुई। फिर छह मार्च से दावे, आपत्तियां मांगी गईं। ड्राफ्ट सूची में 1.04 करोड़ लोगों के नाम का मिलान न होने, 2.22 करोड़ तार्किक विसंगति वाले वोटरों को नोटिस दी गई। 27 मार्च तक नोटिस पर सुनवाई कर मामले निस्तारित किए गए। कुल गुणा-भाग के बाद एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में 2.04 करोड़ नाम घटे हैं और अब कुल 13.39 करोड़ मतदाता हैं।



यूपी में दो करोड़ वोटर के नाम कटे, एसआईआर के बाद आयोग ने अंतिम सूची जारी की Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link