Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 11, 2026

हर साल किताबें बदलने का सिंडिकेट खत्म किया जाए

हर साल किताबें बदलने का सिंडिकेट खत्म किया जाए

लखनऊ, । प्राइवेट स्कूलों में बढ़ी फीस के विरोध में छात्र पंचायत संस्था के सदस्यों ने हल्ला बोला। हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने कहा कि सरकार को सबको समान शिक्षा के लिए कानून लागू करना होगा, केवल स्कूलों में फीस मनमानी पर रोक लगाने से कुछ नहीं होगा। यह कानून पूरे प्रदेश में लागू होना चाहिए।



संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने कहा कि स्कूल हर साल ड्रेस और फीस बढ़ाकर लूट रहे हैं। हमने विधायक से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा लेकिन कुछ नहीं हुआ। 403 विधायकों को पत्र में दो-दो बादाम भी भेजे लेकिन विधायक बादाम खा गए और समस्या का काई समाधान नहीं मिला। शिवम ने कहा कि वे गोंडा से पैदल आए हैं, लखनऊ जिलाधिकारी ने केवल अपने जिले में फीस मनमानी पर रोक लगायी है, ऐसा नियम हर जिले में लागू होना चाहिए।




हर साल किताबें बदलने का सिंडिकेट खत्म किया जाए Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link