70 सहायक प्राध्यापकों के दस्तावेजों की होगी जांच
बीआरएबीयू के 70 सहायक प्राध्यापक कार्रवाई की जद में आ गये हैं। इन शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्रों में कई तरह की गड़बड़ियां पायी गई हैं। पिछले महीने विश्वविद्यालय की तरफ से बनायी गई जांच कमेटी की पड़ताल में इन गड़बड़ियों का पता चला।
बीआरएबीयू के रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने बताया कि अपनी जांच रिपोर्ट आयोग को भेजने जा रहे हैं। बीआरएबीयू में विवि सेवा आयोग के निर्देश पर वर्ष 2020 से 2025 तक नियुक्त सहायक प्राध्यापकों के अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी। इस जांच के दौरान जांच टीम को कई दस्तावेजों में गड़बड़ीमिली है।जांच के बाद विवि प्रशासन की तरफ
■अनुभव प्रमाणपत्र में गड़बड़ी, होगी कार्रवाई की अनुशंसा
से विवि सेवा आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया था। अपने मार्गदर्शन में विवि प्रशासन ने विवि सेवा आयोग से पूछा था कि विवि की जांच में लगभग 14 तरह के अनुभव प्रमाणपत्र मिले हैं, इनमें कुछ अनुभव प्रमाणपत्र रिसोर्स पर्सन के भी हैं। कई अनुभव प्रमाणपत्र बिना स्वीकृत पद वाले हैं तो कुछ अभ्यर्थी सिर्फ 500 रुपये लेकर कॉलेज में पढ़ाने वाले हैं। विवि सेवा आयोग ने इस पर विवि प्रशसन को इन अनुभव प्रमाणपत्रों की जांच करने को कहा। विवि सेवा आयोग से मार्गदर्शन का पत्र आने के बाद अब बी आरएबीयू प्रशासन सभी जांच रिपोर्ट को आयोग के पास भेज देगा और आयोग स्तर से ही कार्रवाई करने की अनुशंसा

