स्कूल का किवाड़ तोड़कर हुई चोरी
स्कूल के कमरे का किवाड़ तोड़कर चोरों ने भीषण चोरी की घटना का अंजाम दिया। यह घटना थाना से महज कुछ दूरी पर पुराना बाजार स्थित मध्य विद्यालय कन्या में घटी। शनिवार को जब स्कूल खुली तो पहुंचे शिक्षक ने कमरे का उखड़ा किवाड़ देख सन्न रह गए। बीते शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के कारण स्कूल बंद था।
शिक्षक द्वारा बताया गया कि चोरों ने कमरे में लगे 24 पंखा, 4 स्ट्रीट लाइट, 40 एलईडी बल्ब खोल कर ले गए। पुलिस चोरों को ढूंढने में लग गई है। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है

