Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 5, 2026

अवैध संबंध के चक्कर में टीचर ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता ने कहा- प्रेमिका ने तंग कर दिया था

अवैध संबंध के चक्कर में टीचर ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता ने कहा- प्रेमिका ने तंग कर दिया था

आत्महत्या : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ की घटना, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच




मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलोथ स्थित वस्तु विहार के डी ब्लॉक रूम नंबर 202 में गुरुवार की देर रात एक शिक्षक ने पंखे से लटक कर जान दे दी। मृतक शिक्षक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाने के परमानंदपुर गांव के अभिनव कुमार के पुत्र तरुण कुमार 32 वर्ष के रूप में की गई है। वह समस्तीपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल रामपुर केशोपट्टी में पदस्थापित थे। उनकी पत्नी रहिमा प्रसाद भी इसी स्कूल में पदस्थापित है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक शिक्षक के पिता अभिनव कुमार ने बताया कि मेरा बेटा शादीशुदा है। एक बच्चा भी है। शादी के बाद बेटा और बहू दोनों को शिक्षक में नौकरी हुई। जब वह मुजफ्फरपुर के अपग्रेड मिडिल स्कूल में था। जबकि इनकी बहु रहिमा अपग्रेड मिडिल स्कूल रामूपुर केशोपट्टी में कार्यरत थी। इसी दौरान



उनके पुत्र का वहां की एक शिक्षिका जो नालंदा की रहने वाली है। उसके संपर्क में आ गया। जब परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो दोनों को समझा कर अलग-अलग रहने के लिए राजी किया गया। लेकिन उनके पुत्र को शिक्षिका ने पुनः परेशान करना शुरू कर दिया। शिक्षिका के

परिवार के लोगों को भी मैंने जानकारी दी। लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पिछले साल इनका पुत्र तरुण ट्रांसफर लेकर केशोपट्टी आ गया। इसके बाद भी शिक्षिका दबाव बनाने लगी। शिक्षिका के प्रेशर में इनकी बहू और परिवार के लोगों ने उसे रखने के लिए हामी भर दी। कुछ दिन वह इसके साथ रहने भी लगी। अब इधर आकर वह तरुण को अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए दबाव देने लगी। इससे तरुण काफी परेशान हो गया था। रात को भी उसी का फोन आया था। वह बात करता हुआ छत पर चला गया। काफी देर बाद वह लौटा जिसके बाद उसने पंखे से लटक कर जान दे दी। पिता ने बताया कि काफी देर तक तरुण ने कमरा नहीं खोला तो उनकी बहू ने चिल्लाना शुरू किया। इसके बाद आसपास के लोग जुटे। पुलिस को भी सूचना दी गई। किवाड़ तोड़कर घर के लोग अंदर गए तब तक तरुण की मौत हो चुकी थी। वह पंखे से लटका हुआ था। पिता ने आरोप लगाया है कि उक्त शिक्षिका के प्रताड़ना से तंग आकर उनके पुत्र ने जान दी है।

अवैध संबंध के चक्कर में टीचर ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता ने कहा- प्रेमिका ने तंग कर दिया था Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link