शिक्षकों की बहाली महारैली कल
लखनऊ। नेशनल कालेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सोहन लाल वर्मा ने आगामी छह अप्रैल को इको गार्डेन लखनऊ में सेवा सुरक्षा बहाली महारैली को सफल बनाने का आवाहन किया गया। जिला अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद ने जिले की सभी इकाइयों को सेवा सुरक्षा में भाग को प्रेरित किया।

