Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 5, 2026

विद्यालय में जनगणना की तैयारी को लेकर संगोष्ठी

विद्यालय में जनगणना की तैयारी को लेकर संगोष्ठी


उच्च माध्यमिक विद्यालय, खजुरिया सभागार में शनिवार को जनगणना 2027 विषय पर शिक्षक-विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन को किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संगोष्ठी की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य चंद्र भूषण कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 की


मजबूत नींव है। भारत में पहली जनगणना वर्ष 1872 में लार्ड मेयो के कार्यकाल में प्रारंभ हुई थी, जबकि पहली पूर्ण जनगणना 1881 में लॉर्ड रिपन के समय संपन्न हुई। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, वहीं आगामी 2027 की जनगणना डिजिटल तकनीक आधारित एवं स्व-गणना प्रणाली पर आधारित होगी इस अवसर पर अरुण कुमार, अरविंद कुमार, बिट्टू कुमार, मुन्ना कुमार, कुमारी, पूनम कुमारी, सजबीना खातून एवं नबीला खातून मौजूद थे।

विद्यालय में जनगणना की तैयारी को लेकर संगोष्ठी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link