Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 5, 2026

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का भारी विरोध किया

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का भारी विरोध किया



लखनऊ, । देशभर के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया।

यूपी से भी बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचे और केंद्र सरकार से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को कानून बनाकर रोकने की मांग की। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के आह्वान पर देशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक रामलीला मैदान पहुंचे। टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि वर्ष 2011 के पूर्व भर्ती हुए शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवालखनऊ, । देशभर के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया।र्य किया जाना उचित नहीं है। तमाम शिक्षक रिटायर होने की कगार पर हैं और अब वह टीईटी पास करें तो उनकी नौकरी बचे। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को केंद्र सरकार कानून बनाकर रोके, जिससे देश भर के 20 लाख और यूपी के 1.86 लाख शिक्षकों के जीविकोपार्जन पर संकट न आए। रैली में सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद रहे। रैली में एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी, राममूर्ति ठाकुर, संजय मिश्रा, योगेश त्यागी, शिवशंकर पांडेय व राधेरमण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

टीईटी अनिवार्यता पर शिक्षकों का भारी विरोध किया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link