Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 17, 2026

शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया की विसंगतियां दूर होंगी

शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया की विसंगतियां दूर होंगी



पटना विश्वविद्यालय के अभिषद (सिंडिकेट) की बैठक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने की। इस दौरान 13 सितंबर 2025 के अलावा 12 और 28 जनवरी 2026 को सिंडिकेट की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर विचार किया गया।


बैठक में विशेष रूप से पूर्व में 62 शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित प्रक्रियात्मक और वैधानिक विसंगतियों को दूर कर जल्द ही पुनः प्रोन्नति की अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया गया। संबंधित शिक्षकों की विसंगतियों को दूर करने के बाद प्रस्ताव को अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा जाएगा।


बैठक में पटना विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय के अध्यक्ष प्रो. कामेश्वर पंडित, कुलसचिव प्रो. शालिनी, भूगर्भशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. रामबली सिंह, सिंडिकेट के माननीय सदस्य प्रो. शशांक भूषण लाल, प्रो. नवीन कुमार आर्य, पप्पू वर्मा, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. कुमार सत्येंद्र यादव, डॉ. मुनव्वर जहां, डॉ. नागेश कुमार, रौनक अफरोज,


■पटना विवि की सिंडिकेट की बैठक में निर्णय लिया गया

■कुलपति प्रो. अजय सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता

■पूर्व की सिंडिकेट की बैठकों में लिए गए निर्णयों पर विचार

■पुनः प्रोन्नति की अधिसूचना जारी करने का लिया निर्णय


वैधानिक त्रुटियों को शीघ्र दूर किया जाएगा बता दें कि पिछली कई सिंडिकेट बैठकों में लगभग 62 शिक्षकों को प्रोन्नति दी गई थी, लेकिन उसमें कई विसंगतियां सामने आई हैं।


विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार हाल के दिनों में शिक्षकों का प्रमोशन एसोसिएट प्रोफेसर ग्रेड से प्रोफेसर ग्रेड में किया गया था, जिसमें वैधानिक विसंगतियां प्रकाश में आई हैं। इसके बाद शिक्षकों के व्यापक हित को देखते हुए इन वैधानिक त्रुटियों को अभिलंब दूर करने के साथ इसे विधिसम्मत और नियमानुकूल बनाते हुए यथाशीघ्र प्रोन्नति की जाएगी।


कुलानुशासक प्रो. मनोज कुमार व मगध महिला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नागेंद्र प्रसाद वर्मा उपस्थित रहे।

शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया की विसंगतियां दूर होंगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link