एलटी ग्रेड अंग्रेजी मुख्य परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के तहत प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 के तहत अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को होगी। यह परीक्षा प्रयागराज में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी अपने आवेदन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए आधार कार्ड या फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी निगरानी और जैमर आदि की व्यवस्था की गई है।

