एक दिन हो सकती है प्राथमिक व उच्च के 3.96 लाख अभ्यर्थियों की टीईटी
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के आयोजन को लेकर नई तैयारी चल रही है। इस बार परीक्षा एक दिन में आयोजित हो सकती है, जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों स्तर की टीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या करीब 3.96 लाख है। उन्हें एक ही दिन में दो अलग-अलग पालियों में परीक्षा देनी पड़ सकती है।
इसके अलावा केवल प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए 7.84 लाख व उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए 12.12 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। टीईटी आयोजन दो, तीन व चार जुलाई को प्रस्तावित है।
मुख्य बिंदु
प्राथमिक स्तर की टीईटी के लिए 7.84 लाख व उच्च के लिए 12.12 लाख आवेदन
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग दो, तीन और चार जुलाई को करा सकता परीक्षा
राज्य शिक्षा सेवा चयन आयोग अलग-अलग शिफ्ट लेकर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक की टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया है। अंतिम तिथि तीन मई तक कुल 16.16 लाख आवेदन किए गए। परीक्षा व्यवस्था के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की आवेदनों की अलग-अलग गणना की जा रही है, इसलिए दोनों में आवेदन करने वालों को भी अलग परीक्षा देनी पड़ेगी।
इस बीच ध्यान में रखा जा रहा है कि प्रयागराज समेत कई शहरों में बड़ी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन दोनों स्तर के लिए हैं, उनकी परीक्षा एक ही दिन में अलग-अलग पालियों में सम्पन्न कराई जा सके।

