Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 14, 2026

पांचवीं से आठवीं कक्षा के लिए तैयार होगा नया पाठ्यक्रम

 पांचवीं से आठवीं कक्षा के लिए तैयार होगा नया पाठ्यक्रम

लखनऊ : प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप बनाने की दिशा में बदलाव किया जा रहा है। अभी पहली से चौथी कक्षा तक बच्चों को एनसीईआरटी आधारित पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं, जबकि पांचवीं से आठवीं तक के लिए भी नए पाठ्यक्रम और किताबें तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) इसकी तैयारी में जुटी है।




अधिकारियों के अनुसार नई पुस्तकों का आधार एनसीईआरटी पाठ्यक्रम होगा, लेकिन इसमें करीब 15 प्रतिशत सामग्री प्रदेश की स्थानीय जरूरतों, संस्कृति, लोकज्ञान, क्षेत्रीय उदाहरणों और राज्य की शैक्षिक प्राथमिकताओं के अनुसार जोड़ी जाएगी। इससे बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के साथ स्थानीय परिवेश की समझ भी मिल सकेगी।


एससीईआरटी का प्रयास है कि अगले शैक्षिक सत्र से पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को समय पर पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएं। इसके लिए लेखन, संपादन और पाठ्य सामग्री के अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही नई शिक्षा व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।



पांचवीं से आठवीं कक्षा के लिए तैयार होगा नया पाठ्यक्रम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link