प्रयागराज। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की अलग-अलग स्थानों पर बैठक हुई। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि हीट वेब चल रही है प्रतिदिन तापमान 42 से 45 डिग्री तक है। ऐसे में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है, इसके बावजूद जनगणना चल रही है।
क्या बोले शिक्षक संघ के पदाधिकारी?
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर किसी शिक्षक और कर्मचारी को कुछ होगा तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा, इसलिए जनगणना को अभी स्थगित किया जाए। मौसम के सामान्य होने पर अगस्त से जनगणना कराई जाए जिससे शिक्षको, कर्मचारियों को परेशानी न होने पाए।
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. हरिप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बडी संख्या में शिक्षकों और कर्मचारियों आवाज उठाई। जनगणना का विरोध किया। कहा, एक तरफ प्रदेश सरकार प्रतिदिन लोगों को हीट वेब के बारे मे जानकारी देते हुए जागरूक कर रही है, दूसरी ओर जनगणना शुरू करवा दिया है।
