15 जुलाई से शुरू होंगे प्रशिक्षण बैच
उप्र कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे की ओर से सभी प्रशिक्षण प्रदाताओं को निर्देश दिए गए हैं कि 15 जुलाई से प्रशिक्षण बैच शुरू किए जाएं। प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने के सात दिनों के भीतर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया जाए। अगर कोई प्रशिक्षण प्रदाता समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं शुरू करेगा और उसके खिलाफ जिला स्तर से कोई भी शिकायत प्राप्त होगी तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

