परिषदीय स्कूलों में दिलाएंगे गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील
लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में 25 जून से पढ़ाई शुरू होगी। पहले ही दिन विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मिड डे मील परोसा जा सके इसके लिए व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पोषक आहार के साथ-साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। रसोइये साफ-सुथरे ढंग से भोजन पकाएंगे। गर्मियों की छुट्टी खत्म होने के बाद पहले दिन विद्यालय में खीर परोसकर मुंह मीठा कराया जाएगा।

