नियोजित शिक्षकों को चेतावनी
नियोजित शिक्षकों के वेतन एवं प्रोन्नति की मांग को लेकर शिक्षक 16 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
यह फैसला बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने की। संगठन की मांगों में हर माह की पहली तारीख को वेतन भुगतान, नियमावली के प्रावधानों के तहत 12 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, बेसिक ग्रेड में आठ वर्ष की सेवा पर स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति तथा स्नातक ग्रेड में पांच वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर मध्य विद्यालय प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति खास तौर पर शामिल है।
बैठक को संबोधित करने वाले संगठन पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अनवार करीम, विपीन प्रसाद, निरंजन कुमार, जनार्दन कुमार, संजीव कुमार कामत, उत्पलकान्त, साकेत सुमन, पवन जायसवाल, पंकज कुमार मंटू, मो. जाफर रहमानी, रामजी प्रसाद, प्रकाशचन्द्र भारती, राजेन्द्र प्रसाद, कमलेश्वर यादव, जयकुमार निराला, अरूण कुमार, रामकल्याण पासवान, सुनील कुमार यादव, सत्य नारायण प्रसाद, मनोरंजन कुमार, संतोष कुमार, अरूण कुमार, आमोद कुमार प्रियदर्शी, पंकज जायसवाल, परमेश्वर पासवान, हरेन्द्र कुमार, राजाराम पासवान, संजीत कुमार, रूपेश कुमार, राणा अभय कुमार, राज नारायण महतो, विद्या नंद कुमार, वकील राय, धर्मेन्द्र कुमार, परमानन्द सिंह, राजन कुमार रंजन और मनोज यादव के नाम उल्लेखनीय हैं।

