आउट ऑफ स्कूल बच्चों को पढ़ाएंगे प्रशिक्षक
लखनऊ। यूपी में 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक की आयु के वे बच्चे जो स्कूल नहीं जाते हैं उनकी सूची तैयार कर प्रवेश दिलाया गया है। कुल 85057 बच्चों को चिह्नित किया गया है। अब ऐसे विद्यालय जहां पर पांच से अधिक आउट ऑफ स्कूल बच्चों का प्रवेश कराया गया है, वहां उन्हें पढ़ाने की व्यवस्था की गई है। विशेष प्रशिक्षक के रूप में डीएलएड, बीएड व स्नातक पास को रखा जाएगा।

