एआरपी व निपुण समन्वयक की तैनाती में तेजी
लखनऊ। परिषदीय स्कूलों में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) व निपुण समन्वयक की तैनाती में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों में छह-छह एआरपी रखे जाने व एक निपुण समन्वयक रखे जाने के निर्देश दिए गए थे। 39 जिलों में निपुण समन्वयक रखे जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

