Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 28, 2026

कक्षा आठ की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

 कक्षा आठ की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

कुंवरगांव (बदायूं), । क्षेत्र के एक गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा से शिक्षक ने छेड़छाड़ की। आरोपी शिक्षक ने स्कूल में साफ-सफाई के बहाने छात्रा को स्कूल बंद होने के बाद रोककर रखा था और बाकी बच्चों की स्कूल से छुट्टी कर दी थी। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुये गिरफ्तार कर लिया।




उच्च प्राथमिक विद्यालय में 13 वर्षीय छात्रा आठवी कक्षा में पढ़ती है। शनिवार को वह स्कूल में पढ़ने गई थी। इसी दौरान विद्यालय में तैनात जिला सहारनपुर जिले के रहने वाला शिक्षक नयनपाल ने समय पर स्कूल की छुट्टी कर दी और छात्रा को स्कूल में साफ-सफाई के बहाने अपने पास में रोक लिया। इस दौरान शिक्षक ने छात्रा को गलत नीयत से छूना शुरू कर दिया।

कक्षा आठ की छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link