Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 28, 2026

बीएसए का आदेश दरकिनार कर्मियों ने नहीं संभाला कार्यभार

बीएसए का आदेश दरकिनार कर्मियों ने नहीं संभाला कार्यभार

● 17 कर्मचारियों के पटल बदले आधा दर्जन ने संभाला कार्यभार



लखनऊ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पटल बदलने के आदेश बाबू (कर्मचारी) नहीं मान रहे हैं। आधा दर्जन कर्मचारियों को छोड़कर अधिकांश ने अभी तक नए पटल पर कार्यभार नहीं संभाला है। क्षेत्रीय खण्ड शिक्षा अधिकारी से साठगांठ कर ये कर्मचारी कार्य मुक्त हो कर नई जगह पर नहीं जा रहे हैं। जबकि आदेश में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और आदेश की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।


बीएसए विपिन कुमार ने 30 मई को जारी आदेश में तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही पटल और बीआरसी में तैनात समूह ग कर्मचारियों के पटल और कार्यक्षेत्र बदले थे। सभी कर्मचारियों को तत्काल नए पटल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक करीब आधा दर्जन कर्मचारियों ने ही ज्वाइन किया है। बचे 11 बाबुओं ने कार्यभार नहीं संभाला है।



बीएसए का आदेश दरकिनार कर्मियों ने नहीं संभाला कार्यभार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link